Get App

टाटा कॉफी को 32 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी की कुल आय 6.2 फीसदी घटकर 440.4 करोड़ रुपये रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2014 पर 4:29 PM
टाटा कॉफी को 32 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी को 32 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी को 13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी की कुल आय 6.2 फीसदी घटकर 440.4 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा कॉफी की कुल आय 469.5 करोड़ रुपये थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा कॉफी का एबिटडा 87 करोड़ रुपये से बढ़कर 92 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर टाटा कॉफी का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.5 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें