टाटा ग्लोबल का मुनाफा 94.4% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा ग्लोबल का मुनाफा 94.4 फीसदी घटकर 3.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 28, 2015 पर 2:47 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा ग्लोबल का मुनाफा 94.4 फीसदी घटकर 3.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा ग्लोबल का मुनाफा 69.3 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा ग्लोबल को 102.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा ग्लोबल की आय 0.7 फीसदी बढ़कर 1922.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा ग्लोबल की आय 1910 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा ग्लोबल का एबिटडा 189 से मामूली घटकर 188 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में टाटा ग्लोबल का एबिटडा मार्जिन 9.9 फीसदी से घटकर 9.8 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।