टाटा पावर को होगा 115 करोड़ रु का मुनाफा!

आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में टाटा पावर मुनाफे में आएगी जबकि आय कंपनी की आय 5.5 फीसदी बढ़ेगी।

अपडेटेड Feb 04, 2015 पर 8:42 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार की नजर टाटा पावर के नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में टाटा पावर मुनाफे में आएगी जबकि आय कंपनी की आय 5.5 फीसदी बढ़ेगी।

    सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 115 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 74.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 5.5 फीसदी बढ़कर 9177 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 8700 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1786.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1842 करोड़ रुपये रह सकता है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 20.5 फीसदी से घटकर 20.1 फीसदी रहने का अनुमान है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।