टाटा पावर को 198 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 1.2 फीसदी बढ़कर 8806 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Feb 04, 2015 पर 2:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 198 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 1.2 फीसदी बढ़कर 8806 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 8700 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की बिक्री 1.1 फीसदी बढ़कर 8754.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की बिक्री 8656 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1743 करोड़ रुपये से घटकर 1460 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 20.1 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी रहा।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 421 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 159.7 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।