टाटा पावर को 247.3 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 11 फीसदी बढ़कर 9,541.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Nov 09, 2015 पर 1:25 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर को 247.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर को 77.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 11 फीसदी बढ़कर 9,541.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 8,584 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1,828 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,461 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 21.3 फीसदी से बढ़कर 25.8 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।