Get App

टाटा मोटर्सः जुलाई में बिक्री 23.1% घटी

जुलाई में टाटा मोटर्स ने 39623 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जुलाई में टाटा मोटर्स ने 51549 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2014 पर 6:01 PM
टाटा मोटर्सः जुलाई में बिक्री 23.1% घटी

जुलाई में में टाटा मोटर्स की बिक्री में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। साल दर साल आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स की बिक्री 23.1 फीसदी घट गई है। जुलाई में टाटा मोटर्स ने 39623 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जुलाई में टाटा मोटर्स ने 51549 गाड़ियां बेची थी। हालांकि इस साल जून में टाटा मोटर्स ने 38557 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 28 फीसदी घटकर 26089 यूनिट रही। इस साल जून में टाटा मोटर्स ने 26832 कमर्शियल वाहन बेचे थे। सलाना आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 39 फीसदी घटकर 16364 यूनिट रही। इस साल जून में टाटा मोटर्स ने 17212 लाइट कमर्शियल वाहन बेचे थे।

साल दर साल आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री सपाट होकर 9725 यूनिट रही। इस साल जून में टाटा मोटर्स ने 9620 कमर्शियल वाहन बेचे थे। सलाना आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स की पैसेंजर कारों की बिक्री 15 फीसदी घटकर 9167 यूनिट रही। इस साल जून में टाटा मोटर्स ने 7911 पैसेंजर कारें बेची थी।

हालांकि सलाना आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 2 फीसदी बढ़कर 4367 यूनिट रहा। इस साल जून में टाटा मोटर्स ने 3814 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया था। वहीं महीने दर महीने आधार पर जुलाई में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 34743 यूनिट से बढ़कर 35256 यूनिट रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें