टाटा स्टील का मुनाफा, आय घटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 68.8 फीसदी घटकर 157.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 07, 2015 पर 4:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 68.8 फीसदी घटकर 157.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 503.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 8.4 फीसदी घटकर 33633. करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 36735.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का ऑपरेटिंग मुनाफा 4006 करोड़ रुपये से घटकर 3077 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का ऑपरेटिंग मार्जिन 10.9 फीसदी से घटकर 9.1 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील की अन्य आय 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 119 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील की स्टील डिलीवरी 6.39 मीट्रिक टन से घटकर 6.3 मीट्रिक टन रही।

    तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मेटल प्रोडक्शन 2.38 मीट्रिक टन, क्रूड स्टील प्रोडक्शन 2.29 मीट्रिक टन और सेलेबल स्टील प्रोडक्शन 2.22 मीट्रिक टन रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।