टाटा स्टील के लिए राहत की खबर है। कंपनी की यूके यूनिट की कर्मचारी यूनियनों ने नई पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। पेंशन स्कीम के पक्ष में करीब 85 फीसदी कर्मचारियों ने वोट दिया है। इससे पहले पेंशन स्कीम में बदलाव के बाद यूनियनों ने 22 जून से होने वाली हड़ताल रद्द कर दी थी। नई पेंशन स्कीम 4-5 महीने में लागू होगी।
