टीवीएस की बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट 13% घटा

इस साल जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 1.88 लाख यूनिट रही। पिछले साल जनवरी में बिक्री 1.86 लाख यूनिट रही थी।

अपडेटेड Feb 02, 2015 पर 12:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल की शुरुआत टीवीएस मोटर के लिए निराशाजनक रही है। जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 1.2 फीसदी बढ़कर 1.88 लाख यूनिट रही। वहीं पिछले साल जनवरी महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री 1.86 लाख यूनिट रही थी।

    जनवरी में टीवीएस मोटर के एक्सपोर्ट में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 28875 यूनिट से 13.3 फीसदी घटकर 25029 यूनिट रहा।

    जनवरी में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर बिक्री भी सुस्त ही रही। सालाना आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 1.71 लाख यूनिट से 1.1 फीसदी बढ़कर 1.81 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 6737 यूनिट से 5 फीसदी बढ़कर 7082 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।