जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर की बिक्री में 1.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई में टीवीएस मोटर ने कुल 2.18 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई महीने में टीवीएस मोटर ने 2.14 लाख गाड़ियां बेची थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 2.05 लाख यूनिट से 1.3 फीसदी बढ़कर 2.08 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई महीने में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 8964 यूनिट से 15 फीसदी बढ़कर 10,277 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 36,986 यूनिट से 15 फीसदी बढ़कर 42,677 यूनिट रहा है।