टीवीएस मोटर्स में अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी

दिग्गज ऑटो कंपनी टीवीएस मोटर्स में अगली पीढ़ी को अहम जिम्मेदारी सौंपने का काम शुरू कर दिया है।

अपडेटेड Sep 11, 2014 पर 8:51 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिग्गज ऑटो कंपनी टीवीएस मोटर्स में अगली पीढ़ी को अहम जिम्मेदारी सौंपने का काम शुरू कर दिया है। टीवीएस मोटर्स के चेयरमैन और एमडी वेणु श्रीनिवासन के बेटे सुदर्शन वेणु को ज्वाइंट एमडी बनाया गया है जबकि उनकी बेटी लक्ष्मी वेणु को बोर्ड में एडिशनल नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया गया है। कंपनी का फैसला 10 सितंबर 2014 से लागू हो गया है।

    24 साल के सुदर्शन वेणु पिछले साल फरवरी से होल टाइम डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। टीवीएस मोटर्स ने सुदर्शन वेणु को ज्वाइंट एमडी बनाते हुए लिखा है कि कंपनी के मार्केट शेयर और वॉल्यूम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार बढ़ा है। बतौर होल टाइम डायरेक्टर सुदर्शन वेणु कंपनी की हर गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं और कंपनी के विकास में उनकी भागीदारी और भूमिका लगातार बढ़ रही है। इससे पहले सुदर्शन वेणु सितंबर 2011 में टीवीएस की होल्डिंग कंपनी सुंदरम क्लेटोन में एडिशनल डायरेक्टर बनाए गए थे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।