Get App

टीवीएस मोटर के मुनाफे में 22.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 22.5 फीसदी बढ़कर 116.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2015 पर 2:15 PM
टीवीएस मोटर के मुनाफे में 22.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 22.5 फीसदी बढ़कर 116.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 95 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 7.4 फीसदी बढ़कर 2,881 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 2,683 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा 163 करोड़ रुपये से बढ़कर 212 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा मार्जिन 6.1 फीसदी से बढ़कर 7.4 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें