टीवीएस मोटर के मुनाफे में 24.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 24.8 फीसदी बढ़कर 90.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 24, 2015 पर 3:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 24.8 फीसदी बढ़कर 90.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 72.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 13.7 फीसदी बढ़कर 2621 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 2305.3 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा 131 करोड़ रुपये से बढ़कर 163.8 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा मार्जिन 5.7 फीसदी से बढ़कर 6.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।