भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने यूएस में ऑरेंज काउंटी के साथ अपना मुकदमा सुलझा लिया है, ये मुकदमा पिछले 3 साल से चल रहा था। टीसीएस को इस मुकदमे को सुलझाने के लिए 2.6 करोड़ डॉलर देने पड़ें। आपको दें कि ये विवाद काउंटी के ऑटोमेटेड प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम के रिप्लेसमेंट में नाकाम रहने से संबंधित था।
