Get App

ट्रेन से सस्ती स्पाइसजेट की उड़ान!

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट एक बार फिर सस्ते हवाई टिकट का ऑफर लेकर आई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2015 पर 4:08 PM
ट्रेन से सस्ती स्पाइसजेट की उड़ान!

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट एक बार फिर सस्ते हवाई टिकट का ऑफर लेकर आई है। इस बार कंपनी ने लॉन्च की है चीपर दैन ट्रेन फेयर्स सेल, यानी ट्रेन के किरायों से भी कम किराये में हवाई सफर।

इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों के लिए न्यूनतम किराये 599 रुपये रखे गए हैं, जबकि इंटरनेशनल उड़ानों के लिए किराया 3500 रुपये से भी कम रखा गया है। इन किरायों में और कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं लगेगा। स्पाइसजेट ने 4 लाख सीटों को रियायती दर पर बेचने का ऑफर रखा है, जिसमें 599 रुपये की एक लाख सीटें होंगी। हालांकि इन रियायती टिकटों के लिए आज से लेकर 13 तारीख तक बुकिंग करानी होगी और इन पर सफर 1 जुलाई से लेकर 24 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें