डीएचएफएल का आय, मुनाफा बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 173.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 23, 2015 पर 1:16 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 173.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डीएचएफएल का मुनाफा 147.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएचएफएल की आय 16 फीसदी बढ़कर 1,653.2 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डीएचएफएल की आय 1,426 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में डीएचएफएल का ग्रॉस एनपीए 0.84 फीसदी से घटकर 0.80 फीसदी हो गया है। पहली तिमाही में डीएचएफएल का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.96 फीसदी रहा है।

    डीएचएफएल के बोर्ड ने शेयरधारकों को 1:1 शेयर के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की भी घोषणा की है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।