डीएलएफ ने उम्मीद से खराब नतीजे पेश किए है। नई प्रॉपर्टी बुकिंग से आमदनी में 81 फीसदी की तेज गिरावट आई है, हालांकि 329 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी से मुनाफे में बढ़त दिख रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़कर 261.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 125.9 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर पहली तिमाही में डीएलएफ को 47.5 करोड़ रुपये के एकमुश्त घाटे के मुकाबले 329.1 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा हुआ है।
