रियल एस्टेट दिग्गज डीएलएफ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कंपिटीशन कमीशन ने एक दिन के अंदर डीएलएफ के खिलाफ दूसरी जांच का आदेश दिया है। कंपनी बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। नए आदेश में सीसीआई ने गुड़गांव के स्काइकोर्ट प्रोजेक्ट में घरों के डेवलपमेंट और बिक्री के मामले में डीएलएफ की जांच करने को कहा है।
कल ही सीसीआई ने डीएलएफ के खिलाफ ऐसे ही एक और मामले में जांच का आदेश दिया था। कल का आदेश डीएलएफ के गार्डेन सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ा था। सीसीआई पहले ही गुड़गांव के कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में डीएलएफ को अपने प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पा चुका है। अगस्त 2011 में सीसीआई ऐसे ही एक मामले में डीएलएफ पर 630 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा चुका है।