Get App

डीएलएफ को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ को कल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2014 पर 9:16 AM
डीएलएफ को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ को कल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। डीएलएफ पर कंपटिशन कमीशन ऑफ इंडिया के जरिए लगाए गए 630 करोड़ रुपए के जुर्माने पर कल सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला 27 अगस्त तक टाल दिया है।

डीएलएफ के वकील हरीश साल्वे ने तर्क रखा है कि सीसीआई को जुर्माना लगाने के लिए कंपनी को नोटिस भेजना चाहिए था, हालांकि कमीशन ने कोई नोटिस नहीं भेजा। साल्वे के मुताबिक ये न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामला टालने के अलावा आदेश दिया है कि 27 अगस्त तक डीएलएफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें