डीटी सिनेमा बेच सकती है डीएलएफ

डीएलएफ अपना मल्टीप्लेक्स कारोबार डीटी सिनेमा, पीवीआर को बेच सकती है।

अपडेटेड May 20, 2015 पर 9:46 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कर्ज घटाने के लिए देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ अपना मल्टीप्लेक्स कारोबार डीटी सिनेमा, पीवीआर को  बेच सकती है। डीटी सिनेमा के दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ में कुल 29 थिएटर हैं। डीटी सिनेमा का वैल्युएशन 500 करोड़ रुपये हो सकता है और इस कारोबार को बेचकर डीएलएफ 500 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

    इसके पहले भी पीवीआर ने 2009 में डीटी सिनेमा को खरीदने की कोशिश की थी लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते ये डील नहीं हो पाई थी। मार्केट लीडर होने के चलते इस बार भी पीवीआर को कंपिटीशन कमीशन के पास जाना होगा। देश में फिलहाल 1700 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन्स हैं जिनमें 454 स्क्रीन के साथ पीवीआर नंबर एक पर है जबकि आयनॉक्स 361 स्क्रीन्स के साथ दूसरे पायदान पर है। डीएलएफ पर अभी 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्जा है और कंपनी सभी नॉन-कोर काराबोर बेचकर कर्ज घटाने पर फोकस कर रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।