Get App

डीसीबी बैंकः मुनाफा 3% घटा, एनपीए घटा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 41.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2016 पर 4:19 PM
डीसीबी बैंकः मुनाफा 3% घटा, एनपीए घटा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 41.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 42.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 31.5 फीसदी बढ़कर 160.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 122 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीसीबी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.99 फीसदी से घटकर 1.98 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में डीसीबी बैंक का नेट एनपीए 1.16 फीसदी से घटकर 1.12 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीसीबी बैंक की प्रोविजनिंग 21.7 करोड़ रुपये से घटकर 21 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 18.4 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें