डीसीबी बैंक के मुनाफे में 4.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 4.2 फीसदी बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 14, 2014 पर 5:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 4.2 फीसदी बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक का मुनाफा 42.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 67.3 फीसदी बढ़कर 139 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में डीसीबी बैंक की ब्याज आय 83.1 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डीसीबी बैंक के ग्रॉस एनपीए 1.69 फीसदी से बढ़कर 1.78 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में डीसीबी बैंक के नेट एनपीए 0.91 फीसदी से बढ़कर 0.97 फीसदी रहे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।