थॉमस कुक ने कियोनी का कुछ कारोबार खरीदा

थॉमस कुक ने स्विस कंपनी कियोनी ट्रैवल के भारत और हॉन्गकॉन्ग के बिजनेस का अधिग्रहण कर लिया है।

अपडेटेड Aug 08, 2015 पर 12:43 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक ने स्विस कंपनी कियोनी ट्रैवल के भारत और हॉन्गकॉन्ग के बिजनेस का अधिग्रहण कर लिया है। ये अधिग्रहण 535 करोड़ रुपये में हुआ है। थॉमस कुक का कहना है कि इस अधिग्रहण से कंपनी को एशिया और बाकी देशों में अपनी पहुंच मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस करार के बाद कियोनी की भारत और हॉन्गकॉन्ग कंपनी थॉमस कुक की सब्सिडयरी बन जाएगी।

    हालांकि इस डील को अभी रेगुलेटरी मंजूरी मिलनी बाकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक ये अधिग्रहण पूरा हो जाएगा। आपको बता दें कि थॉमस कुक में फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग के प्रेम वत्स की 75 फीसदी हिस्सेदारी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।