Get App

दिल्ली रेप कांड पर उबर ने मांगी दोबारा माफी

दिल्ली रेप कांड पर उबर ने दोबारा माफी मांगी है। उबर के मुताबिक कंपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया का ऑडिट कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2014 पर 10:19 AM
दिल्ली रेप कांड पर उबर ने मांगी दोबारा माफी

दिल्ली रेप कांड पर उबर ने दोबारा माफी मांगी है। उबर के मुताबिक कंपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया का ऑडिट कर रही है। साथ ही यात्रा के बाद ड्रायवर पर फीडबैक देने की प्रक्रिया की भी उबर समीक्षा कर रही है। कंपनी सभी ड्रायवरों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया में भी बदलाव कर ड्रायवरों का बेकग्राउंड चेक करेगी।

उबर महिला सुरक्षा में लगी संस्थाओं के साथ भी पार्टनरशिप करेगी। कंपनी सरकार के साथ सुरक्षित यात्रा देने के तरीकों पर भी बात कर रही है। उबर के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल सेवा रोक दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें