सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय की ओर से दिवाली से पहले कोल इंडिया के विनिवेश के लिए रोडशो किया जा सकता है। सरकार की ओर से कोल इंडिया के विनिवेश का रोडशो अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक शुरू किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि कोल इंडिया के विनिवेश के लिए वित्त मंत्रालय के अधिकारी अमेरिका, यूके, फ्रांस, हांगकांग और सिंगापुर में रोडशो कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कोल इंडिया के विनिवेश को लेकर कोयला मंत्री पीयूष गोयल इसी हफ्ते कोल इंडिया के ट्रेड यूनियनों से मुलाकात करने वाले हैं।
सीसीईए ने कोल इंडिया में 10 फीसदी के विनिवेश की मंजूरी दी है। ओएफएस के जरिए कोल इंडिया का विनिवेश होगा और इस विनिवेश से सरकार को करीब 23000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की उम्मीद है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।