दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 4% बढ़ी

दिसंबर 2015 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 37915 गाड़ियां बेची हैं। दिसंबर 2014 में 36328 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Jan 01, 2016 पर 2:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिसंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री सिर्फ 4 फीसदी बढ़ी है। इस साल दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 37,915 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 36,328 गाड़ियां बेची थी।

    सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 17,980 यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 18,197 यूनिट रही है। सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 34,460 यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 34,839 यूनिट रही है।

    सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 1,868 यूनिट से 65 फीसदी बढ़कर 3,076 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 4,112 यूनिट से 2 फीसदी बढ़कर 4,177 यूनिट रही है।

    सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 300 यूनिट से 74 फीसदी बढ़कर 528 यूनिट रही है। सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 12,368 यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 12,465 यूनिट रही है।

    सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टरों की बिक्री 12,474 यूनिट से 3 फीसदी बढ़कर 12,868 यूनिट रही है। सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 11,286 यूनिट से 4 फीसदी बढ़कर 11,686 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर दिसंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 1,188 यूनिट से 1 फीसदी घटकर 1,182 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।