दिसंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 8.5% बढ़ी

दिसंबर में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री साल दर साल आधार पर 8.5 फीसदी बढ़कर 1.19 लाख यूनिट रही है।

अपडेटेड Jan 01, 2016 पर 11:44 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिसंबर में ऑटो कंपनियों के बिक्री आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी के दिसंबर बिक्री आंकड़ें शानदार रहे हैं। दिसंबर में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री साल दर साल आधार पर 8.5 फीसदी बढ़कर 1.19 लाख यूनिट रही है। इस दौरान मारुति की घरेलू बिक्री भी 13.5 फीसदी बढ़कर 1.11 लाख यूनिट हो गई है।

    हालांकि दिसंबर में मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट्स में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 33.1 फीसदी घटकर 7819 यूनिट हो गया है। दिसंबर के दौरान ही मारुति सुजुकी की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 11.6 फीसदी बढ़कर 91.043 यूनिट हो गई है और सालाना आधार पर कॉम्पैक्ट कार बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 47,354 यूनिट हो गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।