Get App

दुनिया की सबसे सस्ती एयरलाइंस में स्पाइसजेट शामिल

दुनिया की 10 सबसे सस्ती एयरलाइंस में स्पाइसजेट और इंडिगो का नाम शामिल हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2014 पर 8:42 AM
दुनिया की सबसे सस्ती एयरलाइंस में स्पाइसजेट शामिल

दुनिया की 10 सबसे सस्ती एयरलाइंस में स्पाइसजेट और इंडिगो का नाम शामिल हो गया है। एक सर्वे के मुताबिक दुनिया की 10 सबसे सस्ती एयरलाइंस में स्पाइसजेट का नाम दूसरे नंबर पर आता है। टिकट की बात करें तो स्पाइसजेट का एक तरफ का किराया करीब 52 यूरो है। वहीं इस लिस्ट में इंडिगो का नाम 8वें नंबर है क्योंकि इस एयरलाइन का किराया 68 यूरो के करीब है।

सर्वे में मलेशिया की फायरफ्लाइ को दुनिया की सबसे सस्ती एयरलाइन बताया गया है। क्योंकि इसका वनवे फेयर औसतन तौर पर केवल 30 यूरो है। भारत में हाल ही में टेक ऑफ करने वाली बजट एयरलाइन एयरएशिया का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें