देना बैंकः मुनाफा घटा, ब्याज आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 52 फीसदी घटकर 51.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 10, 2014 पर 2:33 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 52 फीसदी घटकर 51.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 107.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय मामूली घटकर 624.8 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 625.2 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 2.94 फीसदी से बढ़कर 3.59 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.21 फीसदी से बढ़कर 5.12 फीसदी रहा।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक ने 228 करोड़ रुपये के मुकाबले 315.2 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 335.2 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।