वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 70.2 फीसदी घटकर 55.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 187.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 70.2 फीसदी घटकर 55.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में देना बैंक का मुनाफा 187.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय मामूली घटकर 608.7 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 614.3 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.45 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.61 फीसदी रहा था। तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 4,230 करोड़ रुपये से बढ़कर 4393 करोड़ रुपये हो गए हैं।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 3.82 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.97 फीसदी रहा था। तिमाही आधार पर नेट एनपीए 2928.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 3014.3 करोड़ रुपये हो गए हैं।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में देना बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 10.93 फीसदी हो गया है जबकि इससे पिछली तिमाही में देना बैंक का कैपिटल एडुकेसी रेश्यो 10.76 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 478 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इससे पिछली तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 241.3 करोड़ रुपये रही थी।
31 मार्च 2015 तक देना बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 52.97 फीसदी रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।