धनलक्ष्मी बैंक को 134.3 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 134.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

अपडेटेड May 23, 2014 पर 6:59 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 134.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 28.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक की ब्याज आय 12.1 फीसदी बढ़कर 77.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक की ब्याज आय 69.3 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक के ग्रॉस एनपीए 7.05 फीसदी से घटकर 5.98 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक के नेट एनपीए 4.64 फीसदी से घटकर 3.8 फीसदी रहे।

    तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक ने एनपीए के लिए 111.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 118.8 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 33 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।