नबंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 19.5% बढ़ी

नवंबर में दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री उम्मीद से बेहतर रही।

अपडेटेड Dec 01, 2014 पर 11:31 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नवंबर में दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री उम्मीद से बेहतर रही। नवंबर में सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 19.5 फीसदी बढ़कर 1.1 लाख यूनिट के पास पहुंच गई है। वहीं तिमाही आधार पर नंबर माह में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.03 लाख यूनिट से बढ़कर 1.1 लाख यूनिट के पास पहुंच गई है। सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की एक्सपोर्ट 52.7 फीसदी बढ़कर 10,123 यूनिट हो गई है।

    साल दर साल आधार पर नवंबर में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 1 लाख यूनिट के करीब पहुंच गई है। जबकि सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की पसैंजर व्हीकल बिक्री 14.9 फीसदी बढ़कर 82,306 यूनिट के पास पहुंच गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।