नवंबर में एमएंडएम की बिक्री 13% घटी

साल दर साल आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 13 फीसदी घटकर 34,292 यूनिट रही।

अपडेटेड Dec 01, 2014 पर 3:23 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल दर साल आधार पर नवंबर महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 13 फीसदी घटकर 34,292 यूनिट रही। जबकि सालाना आधार पर एमएंडएम की घरेलू बिक्री 11 फीसदी घटकर 32,100 यूनिट रही।

    नवंवर महीने में एमएंडएम के एक्सपोर्ट में भी सलाना आधार पर 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नवंवर महीने में एमएंडएम ने 2,192 यूनिटों का एक्सपोर्ट किया।

    नवंबर महीने में सालाना आधार पर एमएंडएम की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 18 फीसदी घटकर 13,765 यूनिट रही। नवंबर महीने में एमएंडएम के कॉमर्शियल व्हीकल बिक्री में भी सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नवंबर महीने में एमएंडएम ने 12,748 कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री की।

    नवंबर महीने में सालाना आधार पर एमएंडएम के थ्री-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में भी 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नवंबर महीने में एमएंडएम ने 5,005 थ्री-व्हीलरों की बिक्री की।

    सालाना आधार पर नवंबर महीने में एमएंडएम के ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों में भी 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नवंबर महीने में एमएंडएम ने 15,333 ट्रैक्टरों की बिक्री की। नवंबर महीने में एमएंडएम के ट्रैक्टर एक्सपोर्ट आंकड़ों में सालाना आधार पर 45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। नवंबर महीने में एमएंडएम ने 1,126 ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट किया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।