नवंबर में भी ऑटो दिग्गज मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ी है, लेकिन ये अनुमान से कम रही है। नवंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 9.7 फीसदी बढ़कर 1.21 लाख यूनिट रही है। वहीं साल दर साल आधार पर नवंबर में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट्स 1 फीसदी बढ़कर 10,225 यूनिट रहा है।
