नेस्ले इंडियाः मुनाफा 60.1% घटा, आय 32.2% घटी

साल 2015 की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 60.1 फीसदी घटकर 124.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 29, 2015 पर 6:02 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2015 की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 60.1 फीसदी घटकर 124.2 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2014 की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 311.3 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2015 की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया की आय 32.2 फीसदी घटकर 1,742.4 करोड़ रुपये रही है। साल 2014 की तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया की आय 2,570.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में नेस्ले इंडिया का एबिटडा 548 करोड़ रुपये से घटकर 288 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया का एबिटडा मार्जिन 21.3 फीसदी से घटकर 16.5 फीसदी रहा है।

    अप्रैल-जून तिमाही में नेस्ले इंडिया के नतीजों में 24.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय को शामिल किया गया है। नेस्ले इंडिया का कहना है कि मैगी नूडल्स मामले के चलते तीसरी तिमाही के नतीजों पर दबाव देखने को मिला है। 3 प्लांट में मैगी का उत्पादन शुरू कर दिया गया है और जल्द से जल्द मैगी नूडल्स को बाजार में उतारने की कोशिश है।

    नेस्ले इंडिया के मुताबिक मैगी नूडल्स मामले के चलते एक्सपोर्ट बिक्री में 6.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सितंबर अंत के दौरान बॉर्डर बंद होने के चलते नेपाल में भी बिक्री घटी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्लांट में मैगी के उत्पादन को दोबारा शुरू करने पर चर्चा जारी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।