मैगी सैंपल की जांच को लेकर नेस्ले इंडिया का रुख नरम हो गया है। कंपनी अब अपने नए सैंपल के जांच के लिए तैयार हो गई है। कल कंज्यूमर कोर्ट ने मैगी के 9 सैंपलों की पड़ताल के आदेश दिए है। कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक का समय नेस्ले इंडिया को दिया है और 23 नवंबर को इस मामले की सुनवाई होनी है। शुरू में नेस्ले सैंपल की जांच के लिए तैयार नहीं था लेकिन बाद में रुख को नरम करते हुए वो जांच के लिए तैयार हो गया। नेस्ले इंडिया की दलील थी पहले से ही लैब में उसके कई सैंपलों की जांच हो चुकी है।
