ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने पब्लिक कंपनी बनने के लिए अर्जी दी है। फ्लिपकार्ट ने पब्लिक कंपनी के लिए सिंगापुर में रजिस्टर्ड कंपनियों के रेगुलेटर एसीआरए के पास अर्जी दी है। फ्लिपकार्ट ने कल ही 70 करोड़ डॉलर की नई फंडिंग जुटाने का ऐलान किया है। नई फंडिंग के बाद कंपनी में निवेशकों की संख्या 50 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में एसीआरए के नियमों के मुताबिक कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदलना जरूरी है।