वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 32.9 फीसदी बढ़कर 1801.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 1355.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 32.9 फीसदी बढ़कर 1801.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 1355.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड की आय 30.5 फीसदी बढ़कर 6119.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पावर ग्रिड की आय 4689.9 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा 4134.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 5419.7 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा मार्जिन 88.2 फीसदी से बढ़कर 88.6 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में पावर ग्रिड के ट्रांसमिशन कारोबार की आय 4579.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 5950.9 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पावर ग्रिड के ट्रांसमिशन कारोबार का एबिटडा 2719.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3577 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।