पावर ग्रिड के मुनाफे में 17.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 17.9 फीसदी बढ़कर 1228.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 11, 2015 पर 6:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 17.9 फीसदी बढ़कर 1228.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 1042 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड की आय 18.2 फीसदी बढ़कर 4353.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड की आय 3684.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा 3104 करोड़ रुपये से बढ़कर 3740 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड का ऑपरेटिंग मार्जिन 84.3 फीसदी से बढ़कर 85.9 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।