पीपावाव को बड़ा ऑर्डर, मेक इन इंडिया को बूस्ट

मेक इन इंडिया को बड़ा बूस्ट देते हुए रूस की सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी पीपावाव डिफेंस को चुना है।

अपडेटेड Jul 16, 2015 पर 4:17 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मेक इन इंडिया को बड़ा बूस्ट देते हुए रूस की सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी पीपावाव डिफेंस को चुना है। रूस सरकार ने युद्धपोत बनाने के लिए पीपावाव को करीब 3 अरब डॉलर का विशाल ऑर्डर दिया है। निजी क्षेत्र में ये वॉरशिप बनाने का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। रिलायंस ग्रुप के टेकओवर के बाद पीपावाव डिफेंस को ये सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। रूस सरकार को वॉर शिप की डिलिवरी 6 से 8 साल में होने की उम्मीद है।

    डील पर अनिल अंबानी का कहना है कि कंपनी डिफेंस में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी। डिफेंस कारोबार में अगले कुछ साल में 5000 करोड़ रुपये का और निवेश किया जाएगा। अनिल अंबानी के मुताबिक शिप बिल्डिंग कारोबार को ग्लोबल स्तर पर कंपिटीटिव बनाने का लक्ष्य है। कंपनी जलसेना के जहाजों के लिए आगे कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम भी बनाएगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।