Get App

पीरामल एंटरप्राइजेज को 2896 करोड़ रु का मुनाफा

अप्रैल-जून तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज को वोडाफोन की हिस्सेदारी बेचकर 3031 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2014 पर 2:56 PM
पीरामल एंटरप्राइजेज को 2896 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज को 2896 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज को 146.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज को वोडाफोन की हिस्सेदारी बेचकर 3031 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज की बिक्री 21.6 फीसदी बढ़कर 1166 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज की बिक्री 958.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का एबिटडा 134 करोड़ रुपये से बढ़कर 140 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का एबिटडा मार्जिन 14 फीसदी से घटकर 12 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें