Get App

पोलारिसः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पोलारिस का मुनाफा मामूली बढ़कर 38.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2015 पर 3:05 PM
पोलारिसः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पोलारिस का मुनाफा मामूली बढ़कर 38.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पोलारिस का मुनाफा 37.1 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पोलारिस की आय 6 फीसदी बढ़कर 496 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पोलारिस की आय 467.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पोलारिस का एबिटडा 50.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 64 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में पोलारिस का एबिटडा मार्जिन 10.9 फीसदी से बढ़कर 12.9 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें