फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 9.8% घटी

साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 9.8 फीसदी गिरकर 38,033 यूनिट रही।

अपडेटेड Mar 02, 2015 पर 6:47 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 9.8 फीसदी गिरकर 38,033 यूनिट रही। वहीं इस साल फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 10 फीसदी बढ़कर 3,115 यूनिट रहा।

    फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 6.2 फीसदी गिरकर 18,103 यूनिट रही।

    फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 8 फीसदी गिरकर 10,267 यूनिट रही। वहीं फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का ट्रैक्टर एक्सपोर्ट  सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1,170 यूनिट रहा।

    फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 35 फीसदी गिरकर 11,437 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।