Get App

फोक्सवैगनः धोखाधड़ी का आरोप, 17 अरब डॉलर साफ

कंपनी पर आरोप है कि उसने 5 लाख डीजल कारों के लिए अमेरिकी एमिशन नॉर्म्स के साथ छेड़छाड़ की।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2015 पर 10:04 AM
फोक्सवैगनः धोखाधड़ी का आरोप, 17 अरब डॉलर साफ

जर्मनी की मशहूर कार कंपनी फोक्सवैगन धोखाधड़ी के एक मामले में फंस गई है। कंपनी पर आरोप है कि उसने करीब 5 लाख डीजल कारों के लिए अमेरिकी एमिशन नॉर्म्स के साथ छेड़छाड़ की है। इस खबर के बाद कंपनी का स्टॉक 3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया और करीब 17 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू का नुकसान फोक्सवैगन को झेलना पड़ा। जर्मनी के मुख्य स्टॉक इंडेक्स डीएएक्स में फोक्सवैगन का शेयर 19 फीसदी से ज्यादा फिसल गया।

अमेरिका की एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी की रिपोर्ट अगर सच पाई जाती है तो कंपनी को 18 अरब डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ सकता है। जिन कारों के एमिशन नॉर्म्स के साथ छेड़छाड़ का मामला है उनमें पिछले सात साल में बनी ऑडी ए3, जेट्टा, बीटल, गोल्फ और पसात मॉडल की कारें शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें