बजाज ऑटोः 2.89 लाख गाड़ियां बेची, एक्सपोर्ट घटा

साल दर साल आधार पर दिसंबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री सपाट रही है।

अपडेटेड Jan 04, 2016 पर 11:01 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल दर साल आधार पर दिसंबर महीने में बजाज ऑटो की बिक्री सपाट रही है। साल 2015 के दिसंबर में बजाज ऑटो ने कुल 2.89 लाख गाड़ियां बेची हैं। साथ ही बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में भी गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर दिसंबर में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 12 फीसदी घटकर 1.45 लाख यूनिट रहा है।

    सालाना आधार पर दिसंबर में बजाज ऑटो की बाइक बिक्री 1 फीसदी बढ़कर 2.47 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर दिसंबर में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 4 फीसदी घटकर 41,221 यूनिट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।