बजाज ऑटो का मुनाफा 18.5% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 18.5 फीसदी घटकर 621.6 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड May 21, 2015 पर 12:25 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजाज ऑटो ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 18.5 फीसदी घटकर 621.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 763.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 3.9 फीसदी घटकर 4739 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 4932.3 करोड़ रुपये रही था।

    सलाना आधार पर चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 931 करोड़ रुपये से घटकर 838 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.9 फीसदी से घटकर 17.7 फीसदी हो गया है।

    बजाज ऑटो ने 50 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है। बजाज ऑटो का कहना है कि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कंपनी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मुश्किलें उठानी पड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सामान्य स्थिति बहाल होने के साथ ही कंपनी के एक्सपोर्ट कारोबार में फिर से मजबूती आ रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।