बजाज ऑटो की बिक्री 9% घटी, एक्सपोर्ट बढ़ा

साल की शुरुआत बजाज ऑटो के लिए अच्छी साबित नहीं हुई है। जनवरी में बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट आई है।

अपडेटेड Feb 02, 2015 पर 10:15 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल की शुरुआत बजाज ऑटो के लिए अच्छी साबित नहीं हुई है। जनवरी में बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो की बिक्री 9 फीसदी घटकर 2.88 लाख यूनिट रही। वहीं पिछले साल जनवरी महीने में बजाज ऑटो की बिक्री 3.18 लाख यूनिट रही थी।

    हालांकि जनवरी में बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी नजर आई है। साल दर साल आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.37 लाख यूनिट से 4 फीसदी बढ़कर 1.43 लाख यूनिट रहा। लेकिन मोटरसाइकिलों की बिक्री के मोर्चे पर बजाज ऑटो को झटका लगा है। सालाना आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.81 लाख यूनिट से 12 फीसदी घटकर 2.47 लाख यूनिट रही।

    सालाना आधार पर जनवरी में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 36781 यूनिट से 14 फीसदी बढ़कर 41791 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।