बजाज ऑटो के मुनाफे में मामूली बढ़त

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 0.3 फीसदी बढ़कर 740 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Jul 17, 2014 पर 11:48 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 0.3 फीसदी बढ़कर 740 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 737.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो की आय 7 फीसदी बढ़कर 5252 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 4911 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 907.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 925 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.5 फीसदी से घटकर 17.6 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बजाज ऑटो का फॉरेक्स घाटा 96 करोड़ रुपये से घटकर 67.2 करोड़ रुपये रहा। 30 जून 2014 को कंपनी के पास 9255 करोड़ रुपये की नकदी थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।