बजाज ऑटो ने अपनी क्वॉड्रिसाइकिल से पर्दा उठाया

बजाज ऑटो ने आज अपनी क्वॉड्रिसाइकिल क्यूट से पर्दा हटा दिया है।

अपडेटेड Sep 25, 2015 पर 4:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजाज ऑटो ने आज अपनी क्वॉड्रिसाइकिल क्यूट से पर्दा हटा दिया है। ये क्वॉड्रिसाइकल आरई60 के प्लेटफॉर्म पर बनी है लेकिन फिलहाल ये भारत में नहीं बिकेगी क्योंकि इस क्वाड्रिसाइकिल के लिए सिर्फ यूरोपीयन संस्था डब्ल्यूवीटीए ने मंजूरी दी है। वहीं भारत में क्वॉड्रिसाइकिल का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

    मौजूदा मॉडल प्राइवेट कमर्शियल व्हीकल के तौर पर उतारा गया है और कंपनी फिलहाल क्यूट को 16 देशों में एक्सपोर्ट करेगी। क्यूट 36 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी और इसकी अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर होगी। बजाज क्यूट पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों ही वैरिएंट में मिलेगी। बजाज ऑटो की इस क्वाड्रिसाइकिल की कीमत करीब 1 लाख 32 हजार रुपये के पास तय की गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।