अपनी बेहतरीन माइलेज के दम पर एंट्री लेवल सेगमेंट में धूम मचाने वाली बाइक डिस्कवर के 2 और वेरिएंट आ गए हैं। 110सीसी और 125सीसी के बाद बजाज ऑटो ने आज 150सीसी डिस्कवर के 2 मॉडल लॉन्च किए। बजाज डिस्कवर एफ150 और बजाज डिस्कवर 150एस। इन दोनों ही बाइक्स की कीमत बाजार में मौजूद एंट्री लेवल की 150सीसी बाइक से कम है।
बजाज डिस्कवर एफ150 की एक्स शोरूम कीमत 58739 रुपये, जबकि बजाज डिस्कवर 150एस की कीमत 54725 रुपये है। इन बाइक्स की खासियत है 4-स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर-एयर-कूल्ड-फोर वॉल्व इंजन। 150सीसी सेंगमेंट में पहले से ही बजाज की पल्सर की बाजार पर पकड़ है। ऐसे में डिस्कवर 150 से किफायती दाम में दमदार इंजन चाहने वालों को एक नया विकल्प मिलेगा।